Pilibhit News: पालिका प्रशासन ने शुरू कराया दुकानों का सत्यापन
– वास्तविक किरायेदारों के स्थान पर दुुकानों पर है अन्य लोगों का कब्जा
संवाद न्यूज एजेंंसी
बीसलपुर। पालिका प्रशासन ने नगर के विभिन्न इलाकों में स्थित अपनी सभी 268 दुकानों का सत्यापन शनिवार से शुरू करा दिया।
नगरपालिका के कर अधीक्षक अंकित वर्मा ने बताया कि पालिका अधिकारियों को पता चला है कि कुछ किरायेदारों की मृत्यु हो चुकी है। उनके स्थान पर दूसरे लोग अवैध रूप से काबिज हैं। कुछ किरायेदारों ने दुकानें अवैध रूप से दुकानें किराये पर उठा रखी हैं। कुछ दुकानदार काफी समय से पालिका को किराया अदा नहीं कर रहे।
उन्होंने कहा कि इसी तरह कई किरायेदारों पर पालिका का काफी पैसा बाकी है। इन्हीं सारी बातों की सत्यता जानने के लिए सत्यापन शुरू हो गया है। कर अधीक्षक ने बताया कि पालिका की दुकानों पर अवैध रूप से काबिज लोगों को नोटिस देकर एक सप्ताह में दुकान खाली करने को कहा जाएगा। दुकान खाली न करने पर पालिका प्रशासन दुकानें जबरन खाली कराएगी। दुकानें खाली कराने में होने वाला खर्चा संबंधित दुकानदार से वसूल किया जाएगा।

