शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: श्यामा प्रसाद की पुण्यतिथि पर भाजपा करेगी बूथ स्तरीय कार्यक्रम

Connect News 24

BJP will do booth level program on Shyama Prasad's death anniversary

भाजपा कार्यालय पर बैठक लेते बरेली कमिश्नरी के प्रभारी एवं क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य रजनीश पांड

शाहजहांपुर। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि 23 जून को मनाई जाएगी। इस दिन भाजपा प्रत्येक बूथ पर कार्यक्रम करेगी। इसे लेकर महत्वपूर्ण बैठक रेती रोड स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पर हुई। इसमें बरेली कमिश्नरी के प्रभारी रजनीश पांडे मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

रजनीश पांडे ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर प्रत्येक बूथ पर होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुनने व श्रद्धांजलि कार्यक्रम को सफल बनाने की जिम्मेदारी मंडल अध्यक्षों व कार्यक्रम संयोजकों की है। इसके साथ ही 25 जून को होने वाले मन की बात कार्यक्रम का आयोजन होगा। महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में लोगों को लाएं। उन्होंने जून माह में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी भी दी।

इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक महानगर उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, जिला आईटी संयोजक प्रदीप ठाकुर, महानगर आईटी संयोजक नितेश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष चौक वैभव खन्ना, मंडल अध्यक्ष हनुमत धाम सुनील सैनी, मंडल अध्यक्ष मदनापुर विजय चौहान, मंडल अध्यक्ष कांट विमल वाजपेई, मंडल अध्यक्ष सरथौली शैलेंद्र सिंह, प्रमोद मिश्रा सारंग मिश्रा, नितेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button