Shahjahanpur News: केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर गिनाए जलालाबाद में हुए विकास कार्य

जलालाबाद में पत्रकारों के सामने सरकार की उपलब्धियां गिनाते विधायक हरिप्रकाश वर्मा और भाजपा जिल
जलालाबाद। केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर विधायक हरिप्रकाश वर्मा व भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा ने पत्रकारों के सामने देश व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। साथ ही विधान सभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों का ब्योरा प्रस्तुत किया।
विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में यातायात को सुगम और सुविधाजनक बनाने के लिए हॉटमिक्स प्लांट से कई सड़कों का निर्माण कराया गया है। तीन लघुसेतु बनवाए गए हैं। दो लघुसेतु निर्माणाधीन हैं। कलान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत हुआ है। साथ ही 50 बेड का अतिरिक्त वार्ड निर्माणाधीन है। जल्द ही कलान स्थित पटना देवकली मंदिर का सुंदरीकरण कराया जाएगा। इस मौके पर जिला महामंत्री अनिल गुप्ता, कलान के चेयरमैन हरिनारायण गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख के पति अमित सिंह, ब्लॉक प्रमुख मिर्जापुर प्रियांशु रघुवंशी, अभिषेक सिंह, मनमोहन द्विवेदी, छोटे लाल वर्मा, जितेंद्र प्रताप सिंह, श्याम बाबू सिंह, आशुतोष गुप्ता, गौरव राघव, मोहित श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
सर्किट में शामिल होगी परशुरामपुरी
विधायक ने बताया कि प्रदेश सरकार क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जलालाबाद स्थित भगवान परशुराम की जन्मस्थली, सीतापुर स्थित नैमिषारण्य, गोला गोकर्णनाथ और फर्रुखाबाद जनपद के लोगों की आस्था से जुड़े नीमकरोरी स्थल को मिलाकर सर्किट के जरिये एक साथ जोड़ने की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है। इस संबंध में लोक निर्माण मंत्री से भी वार्ता हो चुकी है। जल्द ही धार्मिक महत्व वाली इस योजना पर काम शुरू हो जाएगा।

