शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: हरियाणा और नोएडा में किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस हों

Connect News 24

Cases filed against farmers in Haryana and Noida should be withdrawn

पुवायां में नायब तहसीलदार को ज्ञापन देते भाकियू कार्यकर्ता। संवाद

पुवायां। भाकियू टिकैत गुट के तहसील अध्यक्ष अनिल सिंह यादव के नेतृत्व में सोमवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार सृजित निगम को सौंपा गया। इसमें हरियाणा और नोएडा में गिरफ्तार किए गए किसानों को रिहा करने और उन पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की गई है।

ज्ञापन में कहा गया है कि 23 अप्रैल को ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के सामने किसान भूमि अधिग्रहण के बाद विकसित किए गए प्लॉटों में से 10 प्रतिशत प्लॉट देने की मांग कर रहे थे। प्रशासन ने आंदोलनरत 33 किसानों को जेल भेज दिया। इसके अलावा हरियाणा में सूरजमुखी की समर्थन मूल्य पर खरीद की मांग को लेकर आंदोलन करने पर सरकार ने किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

ज्ञापन में मांग की गई है कि गिरफ्तार किसानों को तत्काल रिहा कराया जाए। उन पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं। किसानोंं की जनहित की मांगों को पूरा किया जाए। सूरजमुखी की समर्थन मूल्य पर खरीद, एमएसपी गारंटी कानून की भी मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में श्रीकृष्ण जाटव, गुरुप्रीत दसिंह, रामआसरे, रामसेवक, विजय प्रकाश शर्मा, जय सिंह, वीरेंद्र शर्मा आदि शामिल रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button