शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: लटकते बिजली तारों से हादसे की आशंका, आए दिन ठप रहती है आपूर्ति

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Tue, 13 Jun 2023 12:14 AM IST

Fear of accident due to hanging electric wires, supply remains stalled

तिलहर में मौजमपुर ईदगाह रोड पर सड़क तक लटकते जर्जर विद्युत तार।संवाद

तिलहर। मौजमपुर ईदगाह के समीप लटकते जर्जर बिजली तारों से दातागंज मौजमपुर क्षेत्र की आपूर्ति आए दिन ठप रहती है। लटकते तारों से वाहनों के टकराने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।

मौजमपुर स्थित बड़े ईदगाह से दातागंज-मौजमपुर रोडवेज बस अड्डे को जाने वाले मार्ग पर खंभों के बीच जर्जर बिजली तार सड़क से महज 10 फुट की ऊंचाई पर लटक रहे हैं। तारों में तमाम जोड़ लगे होने से हवा चलने पर स्पार्किंग होती रहती है। इस मार्ग पर वाहनों के निकलने से लटकते तार वाहनों से टकरा जाने से आसपास मोहल्लों की आपूर्ति ठप हो जाती है।

बंच केबल डलवाई जाए

मोहल्ले के लोगों ने एसडीओ सौरभ शाक्य को पत्र देकर कहा है कि लटकते तारों से वाहन टकरा जाने से सोमवार रात दातागंज और मौजमपुर मोहल्ले की बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे पहले भी कई बार जंपर जल जाने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही है। तारों से हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। लोगों ने तत्काल लटकते तारों को हटवा कर यहां बंच केबल डलवाने की मांग की है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button