पीलीभीत

Pilibhit News: शिक्षा मित्र बोली-नहीं रहना पति के साथ

Connect News 24

कई बार पति-पत्नी में पहले भी हो चुका है विवाद

संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर। शुक्रवार को शिक्षा मित्र का उसके सुसरालियों और पति से विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। पुलिस ने जब दोनों पक्षों को समझाना शुरू किया, तब शिक्षा मित्र बोली बहुत हो गया। अब पति और ससुरालियों के साथ उसे नहीं रहना। इतना कहने के साथ ही उसने कोतवाली में बिछिया उतार दीं व माथे से बिंदी भी छुटा दी।

कोतवाली में हुई पंचायत में विवाहिता ने कहा कि मकान को सही कराने में लगाई गई रकम उसे दिला दी जाए। अपने बच्चों को साथ लेकर किराये के घर में रह लेगी। कोतवाली में इस मामले की भी पंचायत हुई। तय हुआ कि पति-पत्नी में तलाक होगा। जिसके बाद शिक्षा मित्र को मकान में लगाई गई रकम दी जाएगी।

कोतवाली में निर्णय के बाद कोतवाली ने ही ससुरालियों के सामने उसने अपने पैरों से बिछिया निकाल दिए और माथे पर लगी बिंदी को छुटा दिया। बोली-अभी से ही उसने पति को छोड़ दिया। मकान में लगाई गई रकम उसे दिलाई जाए। शिक्षा मित्र का पति और ससुरालियों से इससे पहले भी कई बार विवाद हो चुका है। विवाद पर कई बार कोतवाली में पंचायत भी हुई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button