शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: गांव नवदिया बंकी में युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Connect News 24

बंडा। थाना क्षेत्र के गांव नवदिया बंकी निवासी भोलेशंकर (30) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह सुबह शौच करने के लिए खेत पर गया था। मृतक के भाई ने फसल की रखवाली के लिए तार बंदी में करंट छोड़ने का कुछ लोगों पर आरोप लगाया है। उसने थाने पर चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे भोलेशंकर खेतों की तरफ गए थे। वह काफी देर तक घर नहीं लौटे तो तलाश की गई। इस बीच भाई विनोद कुमार को वह खेतों की तार बंदी से चिपके हुए मिले। उनकी मौत हो चुकी थी। विनोद ने घर पर आकर सूचना दी। इस बीच कुछ लोगों ने शव को किनारे कर तार को खोल दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

थाने में दी तहरीर में मृतक के भाई विनोद ने कहा है कि गांव के चार युवकों ने कुछ दिन पहले जंगली सुअर का शिकार करने के लिए अपने खेत में तार बिछाकर हाईवोल्टेज करंट छोड़ दिया था। इसकी चपेट में आकर कई सुअर मर भी चुके हैं। हालांकि तार बंदी में करंट छोड़े जाने का कुछ लोगों ने विरोध भी किया था, लेकिन खेत स्वामी नहीं माना। थाना प्रभारी प्रदीप सेहरावत ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button