शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: बुजुर्ग महिला की दूसरे दिन भी नहीं हो सकी शिनाख्त
पुवायां। गांव भूरखेड़ा के पास खेत में मिले बुजुर्ग महिला के शव की दूसरे दिन भी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
15 जून को गांव भूरखेड़ा के पास खेत में बुजुर्ग महिला का शव पड़ा मिला था। पुलिस ने शिनाख्त कराने का प्रयास किया था, लेकिन महिला की पहचान नहीं हो सकी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। शुक्रवार को भी महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। इस कारण पोस्टमार्टम भी नहीं हो सका है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि महिला की शिनाख्त के लिए शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। महिला की पहचान का प्रयास कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम कराया जाएगा। संवाद

