शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: युवक को पीटकर किया घायल, रिपोर्ट

Connect News 24

खुटार। युवक को पीटकर घायल करने के आरोप में छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

मोहल्ला इंदिरानगर निवासी छोटेलाल ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को वह बाइक लेकर फेरी पर गया था। दोपहर बाद नगर के मुख्य चौराहे पर मोहल्ले के ही मुकेश से बाइक से बनी ठेली से उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह घायल हो गए। मुकेश के गाली गलौज करने पर वह घर चले गए। कुछ देर बाद मुकेश, विवेक, जगतपाल, रामऔतार, राजवती, अर्चना उनके घर में घुस आए और उन्हें डंडों से पीटकर घायल कर दिया। शोर सुनकर लोग आए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button