शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: बसों को तिलहर स्टैंड पर न लाने पर पांच परिचालकों की सेवा स्थगित

Connect News 24

तिलहर। एआरएम राम सागर पांडे नेे तिलहर रोडवेज बस स्टैंड में बसें न ले जाने पर निगम के पांच परिचालकों की सेवाएं स्थगित कर दी हैं। उन्होंने कहा कि सभी चालक-परिचालक बसों को बस स्टैंड पर ले जाना सुनिश्चित करें अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

तिलहर में परिवहन निगम की शाहजहांपुर, बरेली, रुहेलखंड सहित कई डिपो की बसों के स्टॉपेज हैं, लेकिन चालक-परिचालक मनमानी करते हुए तिलहर में बसें नहीं रोक रहे हैं। यहां तक कि शाहजहांपुर डिपो की शाहजहांपुर-बरेली के बीच चलने वाली बसों को भी अंदर बस स्टैंड तक नहीं लाया जाता और हाईवे से ही बसें निकल जाती हैं। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वर्तमान में तिलहर रोडवेज बस स्टैंड पर एआरएम राम सागर पांडे के सख्त निर्देश के बाद लगभग 20 से 22 बसें ही अंदर आ रहीं हैं। चालक-परिचालकों द्वारा आदेश न मानने पर एआरएम राम सागर पांडे ने सख्त रुख अपनाते हुए पांच परिचालकों की सेवाएं अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दी हैं।

उन्होंने कहा कि आदेशों का उल्लंघन करने वाले चालक-परिचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कहा कि वह स्वयं तिलहर में ड्यूटी करके बसों के स्टॉपेज सुनिश्चित कराएंगे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button