बदायूं

Budaun News: चालक की लापरवाही से खड़े ट्रक से टकराई थी रोडवेज बस

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Sun, 18 Jun 2023 12:34 AM IST

अलापुर। थाना क्षेत्र में हयातनगर की पुलिया के पास हुए हादसे में रोडवेज बस चालक की लापरवाही सामने आई है। पुलिस ने जांच में पाया है कि चालक की लापरवाही से ही बस अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से टकराई थी। हादसे में 20 से ज्यादा यात्री घायल हो गए थे।

शुक्रवार रात 12 बजे हरदोई से बदायूं आ रही रोडवेज बस हयातनगर की पुलिया के पास रोड किनारे खड़े खराब ट्रक में घुस गई थी। हादसे के बाद चालक और परिचालक घायलों की मदद करने के बजाय मौके से भाग गए थे। ट्रक चालक भी घायल हो गया था। हालांकि इस मामले में अभी तक किसी की तरफ से रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।

ट्रक चालक शकील ने बताया कि उसके ट्रक में कुछ कमी आ गई थी। वह ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर तकनीकी खामी ढूंढ रहे थे तभी उसावां की तरफ से आ रही रोडवेज बस ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार 20 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद सवारियों की मदद करना तो दूर चालक और परिचालक मौके से भाग गए। मामले जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। एसओ हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। हादसा बस चालक की लापरवाही से हुआ था।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button