पीलीभीत
Pilibhit News: कुल शरीफ के साथ हुआ उर्स का समापन
बीसलपुर। मोहल्ला हबीबुल्ला खां जनूबी स्थित गाजी कमाल शाह मियां की मजार पर चल रहा छह दिवसीय सालाना उर्स शनिवार का कुल शरीफ के साथ समाप्त हो गया।
गाजी कमाल शाह मियां की मजार पर 12 जून से छह दिवसीय सालाना उर्स चल रहा था। उर्स में चादरपोशी, कव्वालियों, कुरान ख्वानी आदि कार्यक्रम हुए। उर्स में आने वाले जायरीन के रहने और भोजन का बंदोबस्त उर्स परिसर में कमेटी ने किया। उर्स स्थल पर लगे मेले में तरह तरह की दुकानें और खेल तमाशे लगे। सुरक्षा के लिहाज से उर्स में पुलिस बल पूरे समय तैनात रहा। दुकानों पर जमकर बिक्री हुई। संवाद

