शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: पैंटून पुल हटाने का काम तेज, लोगों ने शुरू किया विरोध

Connect News 24

Pantoon bridge removal work intensifies, people started protest

कोलाघाट में पैंटून पुल के पटलों को हटाते मजदूर। संवाद

जलालाबाद। कोलाघाट पैंटून पुल के पास लोहे की चादरें हटाने का काम शनिवार को भी जारी रहा। वहीं पैंटून पुल तोड़े जाने का विरोध शुरू हो गया है। लोगों की मांग की है पैंटून पुल न हटाया जाए। साथ ही कोलाघाट के पक्के पुल चार पहिया वाहनों की आवाजाही खोली जाए।

कोलाघाट के पैंटून पुल को मानसून सीजन से पहले हटाया जाना है। कोलाघाट पुल से चौपहिया वाहनों की अनुमति न दिए जाने और पैंटून पुल तोड़ने की चल रही कवायद का विरोध शुरू हो गया है। कलान के जिला पंचायत सदस्य रामकुमार राठौर ने प्रशासन के इस निर्णय से क्षेत्रवासियों को विभिन्न तरह की होने वाली परेशानियों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री समेत विभिन्न उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा है।

पत्र के जरिये बताया गया है कि पैंटून पुल हटाने से पहले यदि पक्के पुल से आवागमन की अनुमति न दी गई तो वे लोग धरना, प्रदर्शन व भूख हड़ताल करने को बाध्य होंगे। ज्ञापन में कलान मिर्जापुर के कई ग्राम प्रधानों, अधिवक्ताओं, जलालाबाद व कलान के कई सभासदों व जिला पंचायत सदस्यों के हस्ताक्षर हैं। ज्ञापन की प्रतियां पीडब्ल्यूडी, राज्य सेतु निगम, डीएम व एमपी को प्रेषित की गईं हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button