Shahjahanpur News: कार ने पहले बाइक, फिर ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मारी, चालक की मौत

खुटार में हादसे के बाद कार से घायल को निकालते लोग
खुटार। पुवायां रोड पर एचडीएफसी बैंक के पास रात साढ़े नौ बजे अनियंत्रित कार चालक ने पहले बाइक में टक्कर मारी। फिर थोड़ी दूर चलने के बाद एक ट्रैक्टर-ट्राली से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार तीन लोग और कार चालक गंभीर घायल हो गए। इसमें पुवायां के गांव गंगसरा निवासी कार चालक कुलवीर सिंह की मौत हो गई।
कुलवीर सिंह अपने नौकर के साथ कार से खुटार आये थे। वापस जाते समय हादसा हो गया। जिसमें बाइक सवार गांव मोहनपुर निवासी निर्भय मिश्र, नवदिया मनकंठ के अंकित शुक्ला और पुवायां के गांव मुकीमपुर के शिवम मिश्रा घायल हो गए। इसके बाद भागते समय कार बिजली उपकेंद्र मोड़ के पास एक ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। हादसे से कार चालक कुलवीर सिंह भी घायल हो गए। उसे सीएचसी भिजवाया।थाना प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

खुटार में हादसे के बाद कार से घायल को निकालते लोग