Shahjahanpur News: तेज धूप ने किया परेशान, गर्म हवा ने झुलसाया

तेज धूप से बचने के लिए चेहरे पर दुपट्टा बांधे जातीं युवतियां।संवाद
शाहजहांपुर। तेज धूप और गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। शनिवार को तेज धूप के साथ गर्म हवा चली। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी से लोगों को रात में भी राहत नहीं मिल पा रही है।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 39.6 और न्यूनतम 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं 26 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गर्म हवा चली। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.2 और न्यूनतम 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा था।
शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की कमी और न्यूनतम में 1.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अभी दो दिन और तापमान बढ़ने की संभावना है। इसके बाद बारिश हो सकती है।

