शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: दंपती की धमकी से घबराकर बेटे के आत्महत्या करने का आरोप

Connect News 24

पुवायां। गांव जेबां में घर के कमरे में फंदे से लटककर जान देने वाले कौशल के मामले में पिता राजेश कुमार ने दूसरे दिन एक दंपती पर पुत्र को धमकाने का आरोप लगाया है। पिता ने उन्हीं से भयभीत होकर पुत्र के आत्महत्या करने की तहरीर थाने में दी है।

16 जून को गांव जेबां निवासी कौशल का शव कमरे में कुंडे के सहारे रस्सी से लटकता मिला था। पिता राजेश कुमार ने अज्ञात कारणों से पुत्र के आत्महत्या कर लेने की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को घर रखकर राजेश कुमार थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। राजेश कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके पुत्र का गांव में ही एक महिला से प्रेम संबंध था। इसको लेकर एक वर्ष पूर्व विवाद होने पर पंचायत भी हुई थी। बाद में महिला फिर से उनके पुत्र को अपने घर बुलाने लगी। शुक्रवार की दोपहर को महिला अपने पति के साथ उनके घर आई थी। दंपती ने उनके पुत्र को पीटा था और जान से मारने की धमकी दी थी। इससे घबराकर पुत्र ने आत्महत्या की है। पुलिस के समझाने पर राजेश कुमार घर लौट गए और कौशल का अंतिम संस्कार कर दिया।

राजेश कुमार ने बताया कि अंतिम संस्कार के बाद परिवार के लोगों से सलाह मशविरा कर आगे की कार्रवाई करेंगे। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि राजेश कुमार आए थे। उनको समझाकर घर भेज दिया गया। अब कौशल के परिजनों को कोई समस्या नहीं है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button