Shahjahanpur News: चोरी का खुलासा न हुआ तो व्यापारी करेंगे आंदोलन
खुदागंज। दुकान में चोरी का खुलासा न होने से नाराज व्यापारियों ने थाना प्रभारी से मुुलाकात कर आंदोलन की चेतावनी दी। व्यापारियों ने कहा कि तीन दिन में खुलासा न होने पर बाजार बंद किया जाएगा।
बुधवार रात अमन एंटरप्राइजेज में हुई चोरी के खुलासे के लिए शनिवार को व्यापारी नेताओं ने खुदागंज थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह से मुलाकात की। व्यापार मंडल अध्यक्ष कृपाशंकर रस्तोगी ने कहा कि कस्बे के सभी व्यापारी जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने की मांग कर रहे हैं। पीड़ित व्यापारी पूर्व सभासद रामबाबू गुप्ता ने बताया कि यदि तीन दिन के अंदर घटना का खुलासा नहीं हुआ तो व्यापारी अपने प्रतिष्ठान खुलासा होने तक बंद रखेंगे। खुदागंज व्यापार मंडल के महामंत्री विश्वमोहन बंसल, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व चेयरमैन सुधीर सिंह ने भी व्यापारियों का साथ देने की बात कही। इस दौरान मोनू पंडित, सभासद सौरभ गुप्ता, दीनदयाल गंगवार, राजेश गुप्ता, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपक राठौर, मनीष आदि मौजूद रहे। संवाद

