शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: रामलीला में राम का किरदार निभाने वाले ओमप्रकाश नहीं रहे
शाहजहांपुर। फैक्टरी स्टेट रामलीला में भगवान राम का किरदार निभा चुके ओमप्रकाश त्रिवेदी (80) का निधन हो गया। उनके निधन की सूचना से रंगकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई।
ओमप्रकाश त्रिवेदी ने साल 1966 से 1991 तक रामलीला में राम का किरदार निभाया था। वह रौसर कोठी के रहने वाले थे। उनकी पत्नी व भाजपा महिला मोर्चा महानगर उपाध्यक्ष पुष्पा त्रिवेदी ने बताया कि उनके पति ओमप्रकाश कुछ दिनों से बीमार थे। उनकी अंत्येष्टि फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर की गई। वहीं, आर्डनेंस ड्रामेटिक क्लब समिति के सदस्यों में सत्यनारायण जुगनू, डॉ. राजीव सिंह, अरशद आजाद, कुलदीप दीपक ने शोक जताया है। संवाद

