शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: 33 केवी लाइन में फाल्ट से बिजली गुल, ग्रामीणों का हंगामा

Connect News 24

पुवायां। क्षेत्र के गांव गंगसरा स्थित विद्युत उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में सोमवार सुबह फाल्ट आ गया। इसके चलते करीब दो दर्जन गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली गुल होने से पूरे दिन उपभोक्ता परेशान रहे। देर रात करीब साढ़े नौ बजे उपभोक्ताओं का सब्र जवाब दे गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण उपकेंद्र पर पहुंच गए और बिजली कटौती को लेकर नाराजगी जताई। कर्मचारी ने फाल्ट का हवाला देते हुए जल्द ही सप्लाई शुरू होने की बात कहते हुए लोगों को शांत कर वापस किया। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button