Pilibhit News: निबंध प्रतियोगिता में चारू अव्वल

पूरनपुर के गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुई निबंध प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी। सं
पूरनपुर। गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रहे योग सप्ताह के तहत सोमवार को निबंध प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में लक्ष्मी ने पहला, चारू शुक्ला ने दूसरा, हिना बी ने तीसरा स्थान पाया।
महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से योग सप्ताह मनाया जा रहा है। सोमवार को निबंध प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के अलावा अन्य लोगों ने भी भाग लिया। प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में लक्ष्मी ने पहला, चारू शुक्ला ने दूसरा, हिना बी ने तीसरा स्थान पाया। प्रवक्ता डॉ. रेखा सिंह, अनूप शुक्ला और अन्य स्टाफ मौजूद रहा। संवाद