शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: बहन के लिए रिश्ता देखने जा रहे सीतापुर के युवक को गोली मारी

Connect News 24

The youth of Sitapur, who was going to see the relationship for his sister, was shot

राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती गोली से घायल मनोज।

अल्हागंज। सीतापुर जिले के थाना इसावा के सैदपुर गांव निवासी डालचंद्र के पुत्र मनोज (25) को हरदोई बॉर्डर के पास तीन लोगों ने गोली मार दी। उसे गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।

रविवार को मनोज कुमार अपने मौसेरे बहनोई दिनेश निवासी पींग थाना रोजा के साथ फर्रुखाबाद में छोटी बहन के लिए रिश्ता देखने जा रहे थे। अल्हागंज थाना क्षेत्र में बेलाखेड़ा व चौरसिया ईंट-भट्टे के पास शाम करीब साढ़े सात बजे तीन लोगों ने तमंचे से उन्हें गोली मार दी। उसके सीने में दाहिनी तरफ जख्म हो गया। सूचना पर पुलिस ने घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। मनोज ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर उसे गोली मारी गई है। इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई।

एक्स-रे में आया एक छर्रा, पुलिस मान रही मामला संदिग्ध

मनोज के जख्मी होने के बाद उसका एक्स-रे कराया गया। इसमें एक छर्रा लगना पाया गया। घटना में मौसेरे बहनोई दिनेश को कोई चोट नहीं आई। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मनोज के कपड़ों पर छर्रे का निशान नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button