पीलीभीत

Pilibhit News: कांटे की टक्कर में जीता अकाल एकेडमी गोमती

Connect News 24

Akal Academy Gomti won in a close fight

खिलाड़ियों से चर्चा करते विधायक प्रवक्ता नंद।

विधायक ने नाइट टूर्नामेंट का फुटबॉल को किक मारकर किया शुभारंभ

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। शहर के गांधी स्टेडियम में नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत रविवार को रात आठ बजे हुई। इस दौरान अकाल एकेडमी गोमती ने कांटे की टक्कर में गांधी स्टेडियम येलो को 4-3 से हराया।

पहले दिन आठ मैच खेले गए। अकाल एकेडमी और स्पोर्ट्स क्लब मझोला के बीच पहला मुकाबला हुआ। इसमें मझोला ने 3-0 से जीत दर्ज की। गांधी स्टेडियम रेड और राम एफसी बरेली के मध्य खेले गए मैच में राम एफसी ने 1-0 से जीत दर्ज की तो आईटीआई बालाजी पीलीभीत ने पुलिस लाइन पीलीभीत को 3-0 से हराया।

पांचवां मैच गांधी स्टेडियम सीनियर और पुराना फुटबॉल क्लब बरेली के मध्य हुआ। जिसमें गांधी स्टेडियम सीनियर को 1-0 से जीत मिली। टूर्नामेंट का छठा मैच मैथोडिस्ट फुटबॉल क्लब बरेली और राम फुटबॉल क्लब बरेली के मध्य हुआ। जिसमें मैथोडिस्ट की टीम ने 3-0 से जीत दर्ज की।

सातवां मुकाबला न्यूरिया फुटबॉल क्लब और अकाल एकेडमी गोमती पूरनपुर के मध्य खेला गया। जिसमें न्यूरिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। अंतिम मैच गांधी स्टेडियम ग्रीन तथा बांसुरी फुटबॉल क्लब के मध्य खेला गया। जिसमें गांधी स्टेडियम ने 2-1 से जीत दर्ज की। इससे पहले बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने फुटबॉल पर किक मारकर टूर्नामेंट की शुरुआत कराई। जिला खेल अधिकारी राजकुमार, धीरेन्द्र सिंह, मनोज गंगवार, एसएसबी कमांडेंट एल कुमारजीत ने खिलाड़ियों का परिचय लिया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, मझोला चेयरमैन निशांत, दिलीप गीता देवी, प्रगति आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button