बदायूं

Budaun News: जमीन के विवाद में पूर्व प्रधान के बेटे को गोली मारी, गंभीर

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Tue, 20 Jun 2023 12:36 AM IST

बदायूं। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव आलमपुर के पूर्व प्रधान महेश के पुत्र प्रदीप आर्य को सोमवार रात करीब 11 बजे गोली मारकर घायल कर दिया गया। प्रदीप पर हमला उस वक्त हुआ जब वह सहसवान से अपने घर जा रहे थे।

सोमवार रात करीब 11 बजे आलमपुर के पूर्व प्रधान महेश का बेटा प्रदीप सहसवान से गांव जा रहा था, इसी दौरान जमीन की पुरानी रंजिश में कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। एसएचओ विशाल प्रताप सिंह ने बताया कि जमीन की रंजिश में गोली मारने की बात सामने आ रही है। मामले की जांच कर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button