बदायूं

Budaun News: बंदर के हमले से घायल बदायूं के पुलिसकर्मी की मौत

Connect News 24

बरेली। बंदर के हमले में घायल होने के बाद बदायूं पुलिस लाइन में तैनात कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत हो गई।

बदायूं के दातागंज थाना स्थित अमरोली गांव के निवासी कालीचरण बदायूं पुलिस लाइन में फॉलोअर के रूप में तैनात थे। कुछ दिन पहले वह फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गौंतरा गांव में अपनी बहन जयदेवी के घर आए हुए थे। बहन के ही घर 12 जून की शाम को खाना खाकर छत पर लेटे थे तभी बंदरों ने उन पर हमला कर दिया। बचाव की कोशिश में वह छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मिनी बाईपास स्थित निजी अस्पताल में उनका तभी से इलाज चल रहा था। वहीं उनकी मंगलवार को मौत हो गई। परिवार के साथ वह बदायूं पुलिस लाइन में रहते थे। शव को बदायूं ही ले जाया गया। ब्यूरो


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button