Budaun News: सड़क हादसे में बाइक सवार चाचा की जान गई, भतीजा घायल
धनारी (संभल)। थाना क्षेत्र के पाठकपुर नाधा रोड पर गढ़ी बिचोला के पास रात में किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बदायूं के गांव कुदरनी निवासी प्रेमपाल (55) की मौत हो गई, जबकि उनका भतीजा अमर सिंह घायल हो गया।
बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव कुदरनी निवासी प्रेमपाल अपने भतीजे अतर सिंह के साथ सोमवार शाम गांव बंदरई कमलगढ़ में बेटी की ससुराल आए थे। सोमवार रात करीब दस बजे वह भतीजे के साथ बाइक से लौट रहे थे। पाठकपुर-नाधा रोड़ पर धनारी थाना क्षेत्र के गढ़ी बिचौला गांव के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजा घायल हो गए।
पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहजोई भेजा। जहां दोनों की हालत नाजुक होने पर मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने घटना की सूचना घायलों के परिजनों को दी। मुरादाबाद इलाज को ले जाते समय रास्ते में प्रेमपाल की मौत हो गई। पुलिस ने प्रेमपाल की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


