बदायूं

Budaun News: मंदिर की जमीन जोत रहे दबंग, अधिकारी नहीं कर रहे कार्रवाई

Connect News 24

बिसौली। दबंगों ने मंदिर की 86 बीघा जमीन पर कब्जा कर लिया हैै। उस पर खेती कर रहे हैं। ग्रामीण पुलिस से लेकर आला अधिकारियों तक से भूमि को कब्जामुक्त कराने की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मामला तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत करकटपुर के मझरा मढ़ी वमनपुरा स्थित ठाकुरजी महाराज विराजमान मंदिर का है।

मंदिर प्रबंध समिति के उपप्रबंधक जयप्रकाश उर्फ जगदीशचंद्र शर्मा के मुताबिक, मंदिर की कृषि योग्य लगभग 86 बीघा जमीन पर गांव के ही आधा दर्जन दबंगों ने कब्जा कर रखा है। उन्होंने 19 मई को थाना वजीरगंज और 20 मई को संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराई। 24 मई को डीएम से मामले की शिकायत की। डीएम ने एसडीएम बिसौली व थाना प्रभारी वजीरगंज को मामले के समाधान का आदेश दिया। बावजूद इसके दबंगों ने 27 मई को खेत जोत लिया। जयप्रकाश ने उच्चाधिकारियों से समस्या के निदान की मांग की है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button