बरेली

Bareilly News: दूसरे दिन भी बंद रहीं 37 शाखाएं, 15 करोड़ का लेनदेन प्रभावित

Connect News 24

बरेली। बैंक ऑफ बड़ौदा-यूपी ग्रामीण बैंक में दूसरे दिन मंगलवार को भी हड़ताल के चलते 37 शाखाएं बंद रहीं। 15 करोड़ का व्यवसाय प्रभावित हुआ। नरियावल शाखा पर मौजूद हरीश, शिवपाल और रामबहादुर ने बताया कि दो दिन से बैंक आ रहे हैं, हड़ताल के चलते काम नहीं हो रहा है। रिठौरा, करगैना, डोहरा, करमपुर चौधरी स्थिति शाखाओं में भी यही हाल रहा। नगर क्षेत्र की शाखाओं में खास असर नहीं रहा। 44 शाखाओं में कामकाज सामान्य रहा। क्षेत्रीय कार्यालय के एचआरएम राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि नई नियुक्तियों की मांग को लेकर कर्मचारियों ने ये हड़ताल की है। इस मौके पर चंद्रशेखर, दीपक, दिनेश गुप्ता, राजीव, पवन गुप्ता, प्रेमशंकर आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button