शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: जनसुनवाई दिवस कार्यक्रम में आईं पांच में चार शिकायतें निस्तारित

Connect News 24

Four of the five complaints that came in the Public Hearing Day program were resolved

नगर निगम कार्यालय में जनसुनवाई दिवस कार्यक्रम में शिकायतें सुनते नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा व

शाहजहांपुर। संभव के तहत मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में जनसुनवाई दिवस कार्यक्रम हुआ। इसमें पांच शिकायतें प्राप्त हुईं। चार का मौके पर ही निस्तारण करवा दिया गया।

नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने नगरवासियों की समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देश दिए। नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने बताया कि प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई दिवस का आयोजन होता है, जिसमें नगर क्षेत्र के जन-सामान्य द्वारा जन सुनवाई दिवस में शामिल होकर साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल की आपूर्ति, प्रकाश बिंदु नाली निर्माण एवं कर विभाग से संबंधित अपनी शिकायतें रखीं। इस मौके पर मुख्य अभियंता सिविल एसके अंबेडकर, महाप्रबंधक जल सौरभ श्रीवास्तव, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी राकेश कुमार सोनकर आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button