शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा

Connect News 24

The procession of Lord Jagannath came out with pomp

खुदागंज में भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा निकालते श्रद्धालु। संवाद

खुदागंज। महादेव प्रसाद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार सक्सेना एवं संजय गुप्ता संजू के नेतृत्व में मंगलवार को भगवान जगन्नाथ यात्रा निकाली गई।

यात्रा महादेव प्रसाद इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर मोहल्ला सदर, मुख्य बाजार, रामसहाय चौराहे, महादेव मंदिर होते हुए वापस कॉलेज में आकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में बैंडबाजे की धुन पर भक्त झूमते रहे। जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया और आशीर्वाद लिया। शोभायात्रा मे भक्त घंटा-शंख बजाते हुए चल रहे थे। श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ के जयकारे लगाए। इस दौरान पूर्व चेयरमैन एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुधीर सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष कृपाशंकर रस्तोगी, सभासद सौरभ गुप्ता, मनीष जैन, राजकुमार सिंह, सनत सिंह रामू, आर्यन चौहान, राकेश राठौर, रामजी गुप्ता, श्यामजी गुप्ता, अमित गुप्ता बंटू ,संजय राठौर, मोंटू गुप्ता, राजीव सिंह, अमित जैन, विकास जैन, कमल पंडित, विश्वमोहन बंसल आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button