शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: सभी इच्छुक शिक्षकों का किया जाए अंतरजनपदीय स्थानांतरण

Connect News 24

All interested teachers should be transferred inter-district

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में मौजूद पदाधिकारी व शिक्षक

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक मंगलवार को हुई। इसमें प्रांतीय महामंत्री एवं जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि अंतरजनपदीय स्थानांतरण के इच्छुक सभी शिक्षकों का उनके गृह जनपद में स्थानांतरण किया जाए, जिससे सभी शिक्षक पूरे मनोयोग से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बच्चों को दे सकें। साथ ही अतिशीघ्र पदोन्नति की कार्रवाई पूरी होनी चाहिए।

जिला मंत्री देवेश वाजपेयी ने कहा कि जनपद में दर्जनों शिक्षकों की सेवा अवधि पांच वर्ष से अधिक हो गई है, लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते अब तक उनके प्रमाणपत्र सत्यापित नहीं हुए हैं। इससे उनका कई माह का वेतन भुगतान बाकी है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुनीश मिश्रा ने कहा कि अब सभी शिक्षक मानव संपदा पोर्टल पर अवशेष भुगतान के लिए आवेदन करें, जिससे अतिशीघ्र भुगतान हो सके। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष रविंद्र पाल प्रजापति, जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार तिवारी, नवेंदु मिश्रा, अश्वनी अवस्थी, धर्मेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, संजय मिश्रा, राजकुमार सिंह, आदेश सिंह, आनंद गंगवार, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button