पीलीभीत

Pilibhit News: पीलीभीत ने शाहजहांपुर को हराकर जीता फुटबॉल टूर्नामेंट

Connect News 24

पीलीभीत। गांधी स्टेडियम में चल रहे तीन दिवसीय नाइट फुटबॉल टूूर्नामेंट का फाइनल मैच बालाजी आईटीआई पीलीभीत और शाहजहांपुर हथौड़ा क्लब के बीच खेला गया। इसमें बालाजी आईटीआई की टीम विजयी रही। शाहजहांपुर को उप विजेता घोषित किया गया।

पहला सेमीफाइनल मैच गांधी स्टेडियम सीनियर और हथौड़ा क्लब शाहजहांपुर के बीच हुआ। इसमें टाई ब्रेकर से शाहजहांपुर दो-एक से विजयी रहा। दूसरा सेमीफाइनल मैच बालाजी आईटीआई और झुमका सिटी (दो) बरेली के बीच हुआ। इसमें बालाजी ने दो गोल से बनाई बढ़त को जीत में तब्दील कर लिया। फाइनल मैच बालाजी आईटीआई और हथौड़ा क्लब शाहजहांपुर के बीच हुआ।

पहले हॉफ में बालाजी आईटीआई की ओर से अजय ने शानदार गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद दूसरे हॉफ में बालाजी की ओर से अजय ने एक बार फिर शानदार गोल करके टीम को दो-शून्य से आगे कर दिया। शाहजहांपुर की टीम कोई गोल नहीं कर सकी। बालाजी आईटीआई ने दो-शून्य से मैच जीत ही लिया। टूर्नामेंट में राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने विजेता टीम को 5100 रुपये और शील्ड व उप विजेता टीम को 3100 रुपये और शील्ड प्रदान की।

इसके अलावा बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट स्टेडियम के वरिष्ठ खिलाड़ी प्रमोद पंत, मैन ऑफ द मैच बालाजी आईटीआई के अजय, बेस्ट गोलकीपर स्टेडियम के यश को राज्यमंत्री ने सम्मानित किया। इस दौरान डिस्ट्रक्टि फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष कपिल देव सिंह, सचिव सुरेश कौशल, सह सचिव असित शुक्ला, एएसपी अनिल कुमार यादव, सीएमओ डॉ आलोक कुमार शर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button