पीलीभीत

Pilibhit News: शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच में लग रहा समय

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Thu, 22 Jun 2023 12:23 AM IST

पीलीभीत। अंतजर्नपदीय स्थानांतरण के लिए आवेदन करने वाले बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जांच में समय लगने से आवेदनों को निदेशालय भेजने में देरी हो रही है। इसके पीछे दस्तावेजों में सामने आ रही गड़बड़ियों को कारण बताया जा रहा है।

जिले के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत 568 शिक्षकों ने दूसरे जनपदों में स्थानांतरण कराने के लिए निर्धारित प्रारूप पर आवेदन भरकर पोर्टल पर अपलोड किया है। आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आवेदनों का डाटा पोर्टल के माध्यम से पहुंचा। 18 से 20 जून तक दस्तावेजों की जांच पूरी होनी थी।

बीएसए अमित कुमार के मुताबिक इसके लिए प्रयास भी किए गए लेकिन कुछ शिक्षकों के दस्तावेजों में गड़बड़ी सामने आ रही है। इसके चलते डाटा को आगे प्रेषित नहीं किया गया है। कई शिक्षकों के दस्तावेजों का मिलान भी ठीक से नहीं हो रहा है। ऐसे में देरी होना तय है।

उन्होंने बताया कि दस्तावेजों की जांच प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद में ही निदेशालय को पोर्टल के माध्यम से सूचना भेजी जाएगी। इसके बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि पूरी कोशिश की जा रही है कि सही समय पर सूचना भेजी जा सके।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button