बदायूं

1600 मीटर दौड़ : सीनियर बालक वर्ग में पुनीत, बालिका में हिना अव्वल

Connect News 24

ओलंपिक डे पर जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। ओलंपिक डे के अवसर पर जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला ओलंपिक संघ की ओर से 400, 1200, 1600 मीटर दौड़ का आयोजन हुआ। 1600 मीटर सीनियर बालक वर्ग में पुनीत और बालिका में हिना अव्वल रहे।

दौड़ की शुरुआत मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट बृजेश सिंह व एसडीएम महिपाल सिंह ने कराई। 1600 मीटर सीनियर बालक वर्ग में पुनीत कश्यप प्रथम, सोनू कुमार द्वितीय, विजेंद्र तृतीय, सौरभ मिश्रा चतुर्थ रहे। सीनियर बालिका वर्ग में हिना शर्मा प्रथम, हर्षी द्वितीय, दिव्या शर्मा तृतीय रहे। वहीं 400 मीटर सब जूनियर बालक वर्ग में दुष्यंत प्रथम, सागर द्वितीय, दुर्वेश तृतीय रहे।

1200 मीटर सब जूनियर बालिका वर्ग में कशिश प्रथम, पायल द्वितीय, सृष्टि तृतीय स्थान पर रहे। जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष व भारत विश्वगुरु मेकर्स टीम के फाउंडर राजन मेंदीरत्ता ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल उपहार, ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला योग एसोसिएशन सचिव कंचन सक्सेना, जिला ओलंपिक संघ महासचिव मधुकर मिश्रा, परवेज गाजी, विनय कुमार, जिला क्रीड़ा अधिकारी अमित कुमार, जहीर खान आदि मौजूद रहे। ओलंपिक संघ अध्यक्ष राजन नंदिता ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button