बदायूं
Budaun News: पर्वतारोही जागरूकता दल ने सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
बदायूं। उप संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में डेन्जर्स एडवेंचर्स अन्तर्वेद स्पोर्ट्स लॉन्गेस्ट वर्ल्ड टूर बाई ऑन फुट जर्नी की ओर से मार्ग पर होने वाले हादसों को रोकने एवं सड़क सुरक्षा संबंधी उपायों की विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन रामबचन की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों जैसे बिना हेलमेट पहनकर ही दोपहिया वाहन चलाने, तेज गति से वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने तथा बिना सीट बेल्ट के वाहन का संचालन न करने के संबंध में जागरूक किया गया। इस मौके पर सुहेल अहमद, रमेश प्रजापति, विकास कुमार यादव मौजूद रहे। संवाद


