बदायूं
Budaun News: मुकेश वाल्मीकि बने नगर अध्यक्ष
वजीरगंज। नगर के प्रसिद्ध देवी मंदिर प्रांगण में स्थित रैन बसेरे में अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के बैनर तले आयोजित बैठक में नगर की नई कमेटी गठित की गई। जिसमें मुकेश कुमार वाल्मीकि को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया, अन्य पदाधिकारियों में फिरोज व अशोक कुमार वाल्मीकि को उपाध्यक्ष, झम्मन लाल वाल्मीकि को महामंत्री, सुभाष को कोषाध्यक्ष चुना गया। कमेटी के लिए छह संरक्षक भी चुने गए। जिनमें राहुल वार्ष्णेय, अजयपाल सिंह, राजीव जैकी मुख्य रूप से हैं। बैठक में राजीव वाल्मीकि, सुनील, सोनू, उमेश, शिव दयाल आदि सफाई कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद


