शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: उझानी मे कल लगेगा मानसिक रोग निवारण कैंप
उझानी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत मानसिक स्वास्थ्य कैंप का आयोजन 26 जून को किया जाएगा। चिकित्साधीक्षक राजकुमार गंगवार ने बताया कि शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मानसिक रोगियों को परामर्श के साथ दवाएं भी मुहैया कराएगी। नशामुक्ति अभियान के तहत भी दवाएं बांटीं जाएगीं। मानसिक रोगियों की काउंसलिंग भी होगी। इसके लिए अस्पताल परिसर में तैयारियों के शुक्रवार को अंतिम रूप दे दिया गया। संवाद