Shahjahanpur News: कुर्बानी के लिए बकरे खरीदने के लिए उमड़ रही भीड़

कंचनपुर गांव के नखासे में उमड़ रही बकरे की कुर्बानी देने वालों की भीड़। संवाद
अलापुर। ईद-उल अजहा (बकरीद) 29 जून को है। इस मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोग सबसे पहले नमाज अदा करते हैं। इसके बाद जानवर की कुर्बानी देते हैं। ऐसे में यहां नखासे में बकरों के खरीदारों की भीड़ बढ़ी है।
क्षेत्र के गांव धड़ा कंचनपुर के पास लगने वाले नखासा बाजार में कुर्बानी के बकरे और भैंसे बड़ी तादाद में खरीदे-बेचे जा रहे हैं। मौलाना अथहर सकलैनी का कहना है कि कुर्बानी उन्हीं जानवरों की करें, जिन पर कानूनी बंदिश न हो। उन्होंने कहा कि कुर्बानी सार्वजनिक जगहों पर हरगिज न की जाए।
मुस्लिम समुदाय के लोग कुर्बानी का वीडियो और फोटो भी सोशल मीडिया पर कतई न डालें, साथ ही कहा कि नमाज ईदगाह और मस्जिद में अदा करें। सड़कों पर नमाज न पढ़े, नमाज के समय देश की तरक्की और खुशहाली के लिए दुआ करें। संवाद

