बरेली

Bareilly News: प्लाइवुड फैक्टरी कर्मचारी की मौत, साथी पर हत्या का आरोप

Connect News 24

सीबीगंज। प्लाइवुड फैक्टरी का एक कर्मचारी बेहोशी की हालत में रेलवे मैदान में पड़ा मिला। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मां ने उसके साथी पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पोस्टमार्टम के बाद विसरा सुरक्षित कर लिया गया है।

मोहल्ला खलीलपुर निवासी ओमकार की पत्नी राधा ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा अंकुर (27) परसाखेड़ा स्थित एक प्लाइवुड फैक्टरी में काम करता था। छह माह पहले उसकी शादी रामनगर गौंटिया निवासी शीतल से हुई थी। रविवार को अंकुर को उसका साथी अपने साथ ले गया। आरोप है कि दहेज में मिली बाइक को उसके साथी ने 64,000 रुपये में सनैया रानी के व्यक्ति को बेच दी। उसे 19 हजार रुपये जमा करके फाइनेंस पर नई बाइक दिलवा दी। शाम को बेटा नई बाइक लेकर घर आया। सोमवार सुबह ड्यूटी जाने की कहकर बाइक से चला गया। सुबह नौ बजे सूचना मिली कि उनका बेटा अंकुर सीबीगंज क्षेत्र में बाल ज्ञानपीठ स्कूल के पास रेलवे मैदान में बेहोशी की हालत में पड़ा है। वह घटनास्थल पर पहुंची और बेटे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी जेब से 11000 रुपये भी गायब थे। मां ने उसके साथी पर खाने में जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर अशोक कुमार कंबोज का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button