शाहजहाँपुर

सरकार की लाभकारी योजनाओं का उठाएं फायदा : सांसद

Connect News 24

Take advantage of government's beneficial schemes: MP

फोटो 20, तिलहर के गांव समघाना में जन सेवा केंद्र का लोकार्पण करते सांसद अरुण सागर।संवाद

तिलहर। सांसद अरुण सागर ने ग्राम पंचायत समधाना में जनसेवा केंद्र का लोकार्पण करते हुए ग्रामीणों से सरकार की लाभकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत में श्मशान घर बनवाने का आश्वासन दिया।

सोमवार को सांसद अरुण सागर तमाम कार्यकर्ताओं के साथ गांव समधाना पहुंचे। यहां उन्होंने सर्वप्रथम गांव के नवनिर्मित जनसेवा केंद्र भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान सांसद ने ग्रामीणों से कहा कि ग्रामीणों के उत्थान के लिए सरकार सतत प्रयत्नशील है। उन्होंने सरकार के नौ साल के कार्यकाल की तमाम उपलब्धियों का जिक्र करते हुए भारतीय जनता पार्टी का सहयोग करने की अपील की।

इस दौरान सांसद ने सरकार की उपलब्धियों के बारे में लोगों को पत्रक बैठकर जागरूक किया। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अरविंद कुमार द्वारा गांव में श्मशान घर बनाए जाने की मांग पर सांसद अरुण सागर ने शीघ्र ही गांव में श्मशान घर बनवाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान अनुपम देवी, जिला पंचायत सदस्य झब्बू सिंह यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दोदराम कुशवाहा, अभिषेक शर्मा, राकेश कुमार, नेत्रपाल, सुधीर ,प्रवीण, श्यामाचरण, नन्हें अली, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button