Shahjahanpur News: दिव्यांगजन शादी प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन करें
शाहजहांपुर। जिला दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी ज्ञान देवी ने बताया कि विभाग की ओर से दिव्यांगजन शादी-विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।
इस योजना में पुरुष दिव्यांग होने पर 15 हजार रुपये और महिला दिव्यांग होने पर 20 हजार रुपये दिए जाएंगे। अगर दंपती दिव्यांग हैं तो 35 हजार की धनराशि पुरस्कार स्वरूप दिए जाएंगे। इच्छुक दिव्यांगजन आवेदन विभाग की वेबसाइट पर कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करते समय आवेदक अपना नवीनतम फोटो में दिव्यांगता प्रदर्शित हो रही हो, तहसील द्वारा बना आय प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, सक्षम अधिकारी के स्तर से बनाया गया दिव्यांगता प्रमाण पत्र, राष्ट्रीयकृत बैंक की खाता संख्या, आधार कार्ड की छाया प्रति के साथ जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी के पास किसी भी कार्य दिवस में जमा कर सकते हैं। संवाद