शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: मोहल्ला सैयदवाड़ा में संदिग्ध हालात में किशोर की मौत

Connect News 24

Teenager died under suspicious circumstances in Mohalla Saidwara

तिलहर में घर में मृत मिले अनमोल मिश्रा का फाइल फोटो।

तिलहर। एक किशोर की रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह इंटर कॉलेज में दसवीं का छात्र था।

मोहल्ला सैयदवाड़ा निवासी संजीव कुमार मिश्रा का इकलौता 16 वर्षीय पुत्र अनमोल मिश्रा नगर के एलबीजेपी इंटर कॉलेज में दसवीं का छात्र था। उसकी बड़ी बहन वंशिका मिश्रा बरेली में रहकर बीबीए की पढ़ाई कर रही है। पिता संजीव मिश्रा बाजार में एक दुकान पर काम करते हैं, जबकि मां वैशाली मिश्रा एक संस्थान में कार्यरत हैं।

रविवार की शाम लगभग पांच बजे अनमोल मिश्रा घर पर अकेला था। बताया जा रहा है कि पड़ोस का एक दोस्त उसके जब घर पहुंचा तब उसे फंदे पर लटका पाया। जानकारी मिलने पर अनमोल के परिवार के अन्य लोग उसे सीएचसी लाए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अनमोल के माता-पिता शव सीएचसी से घर लेकर चले गए।

कार्यवाहक इंस्पेक्टर घनश्याम बहादुर ने बताया कि सूचना पर दरोगा को घर भेजा गया, लेकिन अनमोल के माता-पिता ने कार्रवाई से इन्कार कर दिया। वहीं अनमोल की बड़ी बहन वंशिका मिश्रा ने आरोप लगाया कि उसके भाई के पेट, पीठ तथा अन्य स्थानों पर चोट के निशान पाए गए हैं, इसलिए भाई का पोस्टमार्टम कराया जाए। उसने भाई के फंदे से लटकने की बात से इन्कार किया है। इसके बाद पुलिस ने घर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कार्यवाहक इंस्पेक्टर घनश्याम बहादुर ने बताया कि मामले की अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button