शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: 461 शिक्षकों के तबादले का रास्ता साफ, 107 नए आएंगे

Connect News 24

शाहजहांपुर। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत 461 शिक्षकों का तबादला होगा, जबकि दूसरे जिलों से मात्र 107 शिक्षक यहां तबादले पर आएंगे। सोमवार देर रात को शिक्षकों की तबादला सूची जारी कर दी गई। जल्द ही इन शिक्षकों को रिलीव कर दिया जाएगा।

अंतरजनपदीय तबादले की प्रक्रिया में जिले के करीब 1700 शिक्षकों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। उन्होंने अपना मेडिकल समेत विभिन्न कागजों की फाइल बीएसए कार्यालय में जमा की थी। इसका अवलोकन कर परिषद को भेज दिया गया था। सोमवार देर शाम को सूची जारी कर दी गई। इसमें जिले से 461 शिक्षक जाएंगे तो 107 उनके स्थान पर यहां आएंगे। 50 दिव्यांग शिक्षकों ने तबादले की अर्जी दी थी, जिसमें दो दिव्यांग शिक्षक मानक पर खरे नहीं उतरने पर उनका आवेदन निरस्त कर दिया गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button