शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: बारिश में डेंगू-मलेरिया और चिकनगुनिया का खतरा बढ़ा

Connect News 24

शाहजहांपुर। बरसात शुरू होने से गर्मी से राहत अवश्य मिली है, लेकिन वेक्टर और मच्छरजनित रोग मलेरिया, डेंगू, टाइफाइड व चिकनगुनिया का खतरा मंडराने लगा है। विशेषज्ञ भी मानसून की दस्तक को देखते हुए स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने पर जोर दे रहे हैं।

रुक-रुक के बरसात होने से जगह-जगह पर जलभराव भी है। जलजनित बीमारियों में उल्टी-दस्त, टाइफाइड व हेपेटाइटिस आदि रोगों से बचाव की आवश्यकता है। वहीं मच्छजनित रोग डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया और फाइलेरिया से सतर्क रहने की सलाह भी विशेषज्ञ दे रहे हैं। पिछले वर्ष भी मलेरिया का काफी प्रकोप रहा था। राजकीय मेडिकल कॉलेज में बेड को लेकर मारा-मारी रही थी। उसे देखते हुए इस बार स्वास्थ्य विभाग सतर्क है।

वहीं संचारी रोगों से निपटने के लिए एक जुलाई से संचारी रोग अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। इसी क्रम में 16 से 31 जुलाई के मध्य दस्तक अभियान चलेगा। इसमें बुखार, टीबी, कुष्ठ व फाइलेरिया के रोगियों की तलाश कर आशा व आंगनबाड़ी के माध्यम से सूचीबद्ध कराया जाएगा। जिला मलेरिया अधिकारी एसपी गंगवार ने बताया कि नगर विकास व ग्राम विकास विभाग के जरिये नालियों की सफाई, कीटनाशक का छिड़काव कराया जाएगा। अभियान में एक दर्जन विभागों का सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मलेरिया के रोगियों की संख्या उन्हें याद नहीं है।

ये बरतें सावधानी

-खुले में बिकने वाली खान-पान की चीजों को नहीं खाएं।

-ताजा व गर्म खाने का सेवन ही करें।

-पानी को उबालकर ही पीएं।

-खाना बनाने और खाने से पहले हाथ अवश्य धोएं।

-कटे फल, चाट-पकौड़ी को इस मौसम में नहीं खाएं।

मच्छरजनित बीमारियों से ऐसे करें बचाव

-बारिश होने पर जलभराव होने की संभावना रहती है। जहां पर मच्छर पनपने से स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ता है। इसके लिए मच्छरों के प्रजनन के स्थान को नष्ट कर दें। पानी को भरने नहीं दें। कूलर का पानी प्रतिदिन बदलते रहे। टूटे बर्तन, टॉयर, गड्ढा, फ्रिज की प्लेट आदि में लार्वा होने की संभावना रहती है। इसलिए पानी का ठहराव नहीं होने दें। दवा का छिड़काव कराएं। मच्छरदानी का प्रयोग करने के साथ सुबह व शाम में फुल अस्तीन के कपड़े पहने।

मानसूनी सीजन के दौरान स्वास्थ्य को लेकर बेहद सावधानी बरतने की आवश्यकता है। वेक्टर व मच्छरजनित रोग होने की संभावना रहती है। सावधानी बरतकर इससे बचा जा सकता है।

– डॉ. राजेश कुमार, प्राचार्य-राजकीय मेडिकल कॉलेज


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button