शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: पुवायां, खुटार में हुई शांति समिति की बैठक, निकाला गया रूट मार्च

Connect News 24

Peace committee meeting held in Puwayan, Khutar, route march taken out

पुवायां में शांति समिति की बैठक में विचार रखते लोग

पुवायां/खुटार। एसपी अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर पुवायां और खुटार थाने में शांति समिति की बैठक की गई और रूट मार्च निकाला गया।

पुवायां थाने में हुई बैठक में नूरी मस्जिद से मौलाना को हटाने का मामला उठा। ईदगाह सदर वकील अहमद ने बताया कि मौलाना को शिकायतों पर हटाया गया है। मुस्लिम पक्ष के ही कुछ लोगों ने मौलाना को न हटाने की मांग की। सीओ ने निर्देश दिए कि बकरीद तक यथास्थिति रहेगी। बकरीद के बाद मस्जिद कमेटी की बैठक में अधिकारियों की मौजूदगी में आगे का निर्णय लिया जाएगा। दोनों पक्षों ने इस पर सहमति जताई। एसडीएम हिमांशु उपाध्याय और सीओ पंकज पंत ने सभी लोगों को त्योहार को शांतिपूर्वक मनाने को कहा। सड़क पर नमाज नहीं पढ़ने, खुले में कुर्बानी नहीं देने और कोई नई परंपरा नहीं डालने की अपील भी की गई। इसके बाद सीओ के नेतृत्व में रूट मार्च निकाला गया।

खुटार थाने में शांति समिति की बैठक में थाना प्रभारी ने कहा कि कोई भी नई परंपरा डालने का प्रयास नहीं करेगा। ऐसा करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद खुटार में पुलिस ने मुख्य मार्गों पर रूट मार्च निकाला। इस दौरान संदिग्ध लोगों से पूछताछ और तलाशी ली गई। वाहनों पर क्षमता से अधिक सवारियां मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। संवाद

पुवायां में शांति समिति की बैठक में विचार रखते लोग

पुवायां में शांति समिति की बैठक में विचार रखते लोग


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button