शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: 56.4 मिमी बारिश, दिन में उमस ने किया परेशान

Connect News 24

शाहजहांपुर। रविवार देर रात से शुरू हुई बारिश सोमवार सुबह तक होती रही। बारिश से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। दिन में हल्की धूप निकलने से उमस रही। जून में औसत से 24 मिमी अधिक बारिश दर्ज की गई है। सोमवार को 56.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि सोमवार को अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बारिश 56.4 मिमी हुई। रविवार को अधिकतम 31.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा था, जबकि 42.2 मिमी बारिश हुई थी। रविवार के मुकाबले सोमवार को अधिकतम में 1.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, मंगलवार को भी बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी होने की संभावना है।

जून में औसत से 24 मिमी अधिक हो चुकी है बारिश

डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि जून में औसतन बारिश 106 मिमी होती है, जबकि अब तक 130 मिमी बारिश हो चुकी है, जो कि औसत से 24 मिमी अधिक है। उन्होंने बताया कि इस बार बारिश औसत से अधिक होगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button