पीलीभीत

Pilibhit News: सांसद वरुण गांधी ने की अग्निपीड़ित परिवार से मुलाकात

Connect News 24

पीलीभीत। सांसद वरुण गांधी ने मंगलवार को बहेड़ी क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। शाम को शहर के एक होटल में पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर विकास कार्यों पर चर्चा की। जनसमस्याएं भी सुनीं।

इसके बाद सांसद अपने समर्थक राजीव सक्सेना एडवोकेट व राहुल गंगवार की मां के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करने उनके घरों पर गए। जहां उन्होंने परिवारों से मिलकर शोक व्यक्त किया। मोहल्ला देशनगर में चंदन के आवास पर जाकर आग से हुए नुकसान के बारे में जानकारी ली।

बुधवार को वरुण गांधी सुबह नौ बजे गांधी सभागार में जिले के आला अधिकारियों के साथ दिशा की बैठक करेंगे। इसके बाद वह मरौरी ब्लॉक के कई गांवों में जनसंवाद कार्यक्रमों में शरीक होंगे। इस दौरान उनके साथ कमलकांत, दीपक पांडेय, अमित गंगवार, रमेश लोधी, सूरज शुक्ला, राजकुमार भारती, अतहर खान, बबलू वर्मा, जगदीश लोधी, मनोज कटियार, विनोद अवस्थी आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button