बरेली

Bareilly News: अब 30 जून से निरस्त रहेगी त्रिवेणी एक्सप्रेस

Connect News 24

बरेली। मुरादाबाद और लखनऊ रेल मंडल में ट्रैक मरम्मत के चलते लंबी दूरी की ट्रेनों का निरस्तीकरण 30 जून से शुरू होगा। टनकपुर-शक्तिनगर, टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस 29 जून के बजाय अब 30 जून और एक जुलाई से निरस्त की जाएगी। इज्जतनगर मंडल ने मंगलवार को इसकी सूचना जारी की है। 30 जून से पॉवर ब्लॉक के चलते नौ जोड़ी ट्रेनों को चार दिन के लिए निरस्त किया गया है।

– 15073 सिंगरौली-टनकपुर एक्सप्रेस 30 जून से तीन जुलाई तक निरस्त रहेगी।

– 15074 टनकपुर-सिंगरौली एक्सप्रेस एक से चार जुलाई तक निरस्त रहेगी।

– 15075 शक्तिनगर-टनकपुर एक्सप्रेस 30 जून से तीन जुलाई तक निरस्त रहेगी।

– 15076 टनकपुर-शक्तिनगर एक्सप्रेस एक से चार जुलाई तक निरस्त रहेगी।

गरीब रथ ने चार घंटे कराया इंतजार

ट्रेनों की लेटलतीफी मंगलवार को भी जारी रही। 14523 हरिहर एक्सप्रेस सोमवार रात 1 बजे के स्थान पर मंगलवार सुबह 6 बजे आई। 12209 काठगोदाम-कानपुर गरीब रथ 4:10 घंटे, 14673 शहीद एक्सप्रेस 1:30 घंटे, 12369 कुंभ एक्सप्रेस 1:45 घंटे, 12203 गरीब रथ एक्सप्रेस 1:50 घंटे, 15120 देहरादून-बनारस एक्सप्रेस 1:20 घंटे, 22454 राज्यरानी एक्सप्रेस 1:10 घंटे, 12584 डबल डेकर एक्सप्रेस 2:10 घंटे देरी से बरेली आईं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button