बरेली

Bareilly News: कल मनाई जाएगी ईद-उल-अजहा, नमाज के वक्त का हुआ एलान

Connect News 24

बरेली। ईद-उल-अजहा 29 जून को मनाई जाएगी। शहर की सभी छोटी-बड़ी मस्जिदों ने नमाज के वक्त का एलान मंगलवार को कर दिया गया है। शहर की बाकरगंज स्थित ईदगाह में सुबह 9:30 बजे नमाज अदा की जाएगी। आला हजरत दरगाह की रजा मस्जिद में सुबह 10:30 और किला की जामा मस्जिद में 9 बजे नमाज अदा की जाएगी।

शहर में सबसे पहले दरगाह वली मियां स्थित चांद मस्जिद में सुबह 5:45 बजे नमाज अदा की जाएगी। इसके बाद मोहल्ला की मस्जिद अबूबक्र में 6, दरगाह ताजुश्शरिया में 6:30, जसोली की पीराशाह मस्जिद में 7, पुराना शहर की मस्जिद हकीम सुक्खा खां में 6:30, खानकाह-ए-वामिकिया में 7:45, दरगाह शाह शराफ़त मियां में 7:30 बजे नमाज अदा की जाएगी।

मलूकपुर की मुफ्ती आजम मस्जिद में 8:30, खानकाह नियाजिया में 9, शाहदाना वली में 9:30, कटघर की हरे मीनार मस्जिद में 7:30, चक महमूद की नूरे नबी मस्जिद में 7, चौकी चौराहा की मस्जिद में 7 बजे नमाज अदा होगी।

कहां कब अदा की जाएगी नमाजईदगाह 9:30 बजे

जामा मस्जिद किला 9 बजे

दरगाह शाहदाना वली 9:30 बजे

रजा मस्जिद दरगाह आला हजरत 10:30 बजे

अबूबक्र मस्जिद खन्नू मोहल्ला 6 बजे

हरे मीनार मस्जिद कटघर 7:30 बजे

हबीबिया मस्जिद सैलानी 7 बजे

खानकाह-ए-वामिकिया 7:45 बजे

सैलानी की मस्जिद बारादारी- 7 बजे

दरगाह वली मियां – 5:45 बजे

दरगाह शाह शराफत मियां- 7:30 बजे


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button