रामपुर

Rampur News: निरंतर मेहनत करने वालों को जरूर मिलती है सफलता

Connect News 24

रामपुर। सफलता एक दिन में नहीं मिलती, लेकिन प्रयास करने वालों को एक दिन मिलती जरूर है। कामयाब वही होता है जो सफलता पाने के लिए निरंतर मेहनत करता है। जीवन में कामयाबी पानी है तो अपनी मेहनत को बरकरार रखना है। ये बातें डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने बुधवार को मेधावी छात्र-छात्राओं से कहीं।

अमर उजाला और दीक्षित ग्रुप ऑफ कॉलेजेस की ओर से बुधवार को दीक्षित कॉलेज सभागार में भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सत्र 2022-23 के यूपी बोर्ड और सीबीएसई के 10वीं व 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ और कॉलेज के संस्थापक पंडित जागेश्वर दयाल दीक्षित ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

डीएम ने मेधावी बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों ने मेहनत करके अच्छे अंक हासिल किए। अब यहीं पर रुकना नहीं है। कामयाब होने के लिए अपने पसंद के क्षेत्र को चुनें और आगे बढ़ें। इससे पहले डीएम ने सभी मेधावी बच्चों को मेडल पहनाकर और शील्ड देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन आकाशवाणी रामपुर की रेनू यादव ने किया। कार्यक्रम में दयावती मोदी अकादमी, व्हाइटहॉल पब्लिक स्कूल, स्मार्ट इंडियन मॉडल स्कूल, आरएएन पब्लिक स्कूल बिलासपुर, सर्व संस्कृति स्कूल बिलासपुर और हेरिटेज चिल्ड्रेन एकेडमी मिलक विशेष सहयोगी रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button