बरेली

Bareilly News: अज्ञात वाहन की टक्कर से राजस्व निरीक्षक घायल

Connect News 24

आंवला। तहसील में कार्यरत राजस्व निरीक्षक बुधवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे तहसील कर्मचारियों ने उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। गंभीर हालत हाेने पर उनको बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

तहसील में तैनात राजस्व निरीक्षक रामकुमार सक्सेना बुधवार सुबह डयूटी के लिए बरेली से तहसील आ रहे थे। भमोरा रोड पर बिलौरी गांव के समीप उनकी स्कूटी को सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर, डयूटी पर आ रही लेखपाल पिंकी वर्मा ने उनको सड़क किनारे घायल अवस्था में देखकर तहसील स्टाफ को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही घटनास्थल तहसील का स्टाफ पहुंच गया और उनको सीएचसी लेकर पहुंचे। घटना की सूचना पर एसडीएम गोविंद मौर्य, तहसीलदार रश्मि कुमारी, पंकज सक्सेना सीएचसी लेकर अस्पताल पहुंचे। सरकारी एंबुलेंस के न आने पर प्राइवेट एंबुलेंस से बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

घंटों इंतजार के बाद भी नहीं आई 108 एंबुलेंस

आंवला। गंभीर रूप से घायल राजस्व निरीक्षक को बरेली ले जाने के लिए 108 एंबुलेंस से सूचना दी गई, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी अस्पताल पर एंबुलेंस नहीं पहुंची। तो उनको निजी एंबुलेंस से बरेली ले जाया गया। इस मामले में सीएचसी प्रभारी डॉ. इंतजार हुसैन ने बताया कि एंबुलेंस विभाग अलग है उससे हमारा कोई लेना-देना नहीं है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button